निगम सीमाक्षेत्र में योजना के तहत 580 लोगों के घर पहुॅचा जन्म-मृत्यु, विवाह, निवास प्रमाण पत्र, व गोमास्ता लायसेंस
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 6 अगस्त 2022।

शासन की महत्वाकाक्षी योजना मुख्यमंत्री मितान योजना नगरवासियों के लिये वरदान साबित हो रही है। जिसके तहत टोल फ्री नं. 14545 में काल करने पर मितान के द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, गोमास्ता लायसेंस, निवास प्रमाण पत्र एवं भूमि दस्तावंेज जैसे आवश्यक दस्तावंेज बनाकर घर तक पहुचाया जा रहा है। योजना के तहत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा मितान के माध्यम से 580 लोगोे के घर जाकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, गोमास्ता लायसेंस एवं निवास प्रमाण पत्र पहुॅचाया गया। इसी कडी में आज नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी कमला कालेज के पास निवासरत पायल खोब्रागड़े के घर जाकर विवाह प्रमाण पत्र एवं वेसलियन स्कूल के प्राचार्य संजय गाडीया के घर जाकर उनके दो पुत्रों का निवास प्रमाण पत्र मितान के साथ जाकर घर तक पहुचाये।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओें में महत्वपूर्ण योजना मितान योजना हमर सरकार हमर द्वार लागू की गयी है। योजना के तहत एक 14545 में काल करने पर शासन द्वारा नियुक्त मितान संबंधित व्यक्ति के घर जाकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, गोमास्ता लायसेंस एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी दस्तावेंज संग्रहित करता है और दो-तीन दिनों के अंदर प्रमाण पत्र बनाकर घर आवेदक के घर तक पहुॅचाता है। इससे लोगों को कार्यालय आकर प्रमाण पत्र बनाने में लगने वाला समय बचता है एवं उन्हें घर बैैठे प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत 580 लोगोे के घर जाकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, गोमास्ता लायसेंस, निवास प्रमाण पत्र मितान के माध्यम से पहुॅचाया गया।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि कमला कालेज के पास निवासी श्रीमती पायल खोब्रागडे के घर मितान के साथ जाकर मैने उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार वेसलियान स्कूल के प्राचार्य  संजय गाडिया को उनके दो पुत्र अंतग एवं प्रकर्ष का निवास प्रमाण पत्र बनाकर पहुचाया। उन्होंने बताया कि मैने प्राचार्य से गाडिया जी से निवास प्रमाण पत्र मिलने पर पूछा तो उन्होंने कहा कि शासन की मितान योजना बहुत लाभकारी योजना है, इस योजना से घर बैठे प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहा है। मैने 27 जुलाई को निवास प्रमाण पत्र बनाने 14545 पर काल किया काल उपरांत 28 जुलाई को मितान घर आकर दस्तावेज ले गये और 29 जुलाई को निवास प्रमाण पत्र बनाकर घर आकर दिये, इसके पश्चात दूसरे बच्चे का निवास प्रमाण पत्र ही बनाने दस्तावेज दिया जिसे बनाकर आज आयुक्त महोदय मितान के साथ आकर प्रमाण पत्र दिये। उन्होंनंे कहा कि इतना जल्दी शासकीय दस्तावेज बनना मुश्किल था, जो अब सरकार की मितान येाजना के कारण तुरंत बनकर घर बैठे प्राप्त हो रहा है।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि जन्म-मृत्यु विवाह, निवास, जाति आय, प्रमाण पत्र के साथ गोमास्ता लायसेंस बनाने घर पहुच सेवा प्राप्त करने 14545 पर काल करे और शासन की इस जन कल्याणकारी योजना का लाभ उठाये। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations