निगम ने मोहारा वाटर प्लांट का बैठाया भट्टा, फिटकरी नहीं होने से ब़ंद पडे़ सभी मोटर...
त्वरित खबरें - आभा किंडो रिपोर्टिंग

गंदा पानी पी रही शहर की जनता , डॉ रमनसिंह के विधान सभा क्षेत्र की हालत बूरी...

राजनांदगांव I नगर निगम नेता प्रति पक्ष संतोष पिल्ले ने कहा शहर में जब से भाजपा की जब से सत्ता में आई है ,जनता को बिजली, पानी ‌,सड़क , साफ-सफाई सभी के लिए रोना पड़ रहा है। हद तो तब हो गई जब बारिश के दिनों में शहर की जनता के पानी के‌ लिए तरसना पड़ रहा है। नदी में पानी होने के बावजूद शहर की जनता को मात्र एक टाइम पानी दिया जा रहा है। और दिया भी जा रहा है तो गंदा पानी दिया जा रहा है।

नगर निगम नेता प्रति पक्ष पिल्ले ने

डॉ रमनसिंह के विधान सभा क्षेत्र की बूरी हालत  देखते हुए मोहारा स्थित वाटर वर्क्स प्लांट में अचानक दबिश दी तो पता चला कि वाटर‌ प्लांट में नाममात्र के लिए भी फिटकरी नहीं है। बगैर फिटकरी के साफ किए पानी जनता को पिलाया जा रहा है। डबल और‌ तिबल इंजन की सरकार वाली निगम में जनता को परोसें जाने वाले पानी पी कर लोग बीमार हो रहे है।  शहर में इससे पीलिया डायरिया फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

फिटकरी नहीं होने से बंद पड़े सभी पानी मोटर

पिल्ले ने कहा कि  दिक्कत की बात यह कि शहर वासियों को पानी सप्लाई नहीं होने की सूचना तक नहीं दी जाती। इससे भी लोगों में  निगम के प्रति आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने बताया कि मोहारा  फिटकरी नहीं होने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सातो मोटरों  बंद पड़े हैं। एक मोटर भी जला पड़ा है। जिसे ठीक करवाने के लिए निगम को फुर्सत नहीं। इसका खमियाजा जनता को भूगतना पड़ रहा है।

पिल्ले ने कहा कि यदि मोहारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था ठीक नहीं की गई और यहां की स्थिति सुधार कर जल्द ही शहर वासियों को दो टाइम पानी नहीं किया गया तो वे शहर की जनता और कांग्रेसी पार्षदों को साए लेकर निगम के सामने धरना आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations