निगम में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 2 अक्टूबर 2022। 

नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर आज आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजली अर्पित की गयी। निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार, जिला  योजना समिति के सदस्य श्री अमिन हुड्डा, पार्षद  अजय छेदैया द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया,तत्पश्चात अध्यक्ष  धकेता सहित पार्षदों, अधिकारियोें व कर्मचारियों द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में संकल्प पत्र भरकर शपथ लिया गया। इसके अलावा निगम पदाधिकारियों ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की।

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष  धकेता ने नशामुक्ति के संबंध में संकल्प पत्र भराकर अपने छत्तीसगढ़ को विकसीत राज्य बनाने, अपने परिवार मंे हर्षोल्लास रखने, तन,मन,धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामांे को प्रचारित कर यथा संभव नशा पीड़ितों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उन्हें नशामुक्ति के लिये प्रेरित करने उपस्थितजनों कां संकल्प दिलायी।

अध्यक्ष  धकेता ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी के योगदानों को याद कर उनकी जयंती पर शुभकामनाएं देते हुये कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के साथ सत्याग्रह आंदोलन कर अंग्रेजों से हमे आजादी दिलायी। आजादी के बाद सादगी के रूप में पहचान बनाने वाले  लाल बहादुर शास्त्री जी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली और जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानों,जवानों एवं देश के हित मंे कार्य कर देश को उन्नति दिलायी।

नेता प्रतिपक्ष  किशुन यदु ने कहा कि आज हम ऐसे व्यक्तियों की जयंती मना रहे है जिनमें महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता का संदेश दिया और शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर लोगों को सादगी से जोड़ा। इस अवसर पर उपायुक्त  सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल व संदीप तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, महापौर परिषद के सचिव  संजीव मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक  अशोक चौबे के अलावा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations