निगम में 126 फटाका दुकानों का आबंटन :
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2022

 महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर नगर निगम के सभागृह में आज 126 फटाका दुकानों का आबंटन लायसेंसी फटाका व्यवसायियों को किया गया। उक्त आबंटन से नगर निगम को 4 लाख 37 हजार 2 सौ 20 रूपये की आय हुई है।

नगर निगम उपायुक्त  सुदेश कुमार सिंह की उपस्थिति में फटाका दुकान के लिए इच्छुक लायसेंसी फटाका व्यवसायियांे को लाटरी के माध्यम से दुकानों का आबंटन किया गया। उपायुक्त सिंह ने बताया कि इस वर्ष फटाका दुकान लगाने के लिए राजस्व कार्यालय में 126 आवेदन प्राप्त हुये थे, सभी 126 आवेदकों द्वारा शुल्क का भुगतान किया गया। इस वर्ष प्रति दुकान के आबंटन शुल्क में 10 प्रतिशत की वृद्धि करते हुये 3470 रूपये प्रति फटाका दुकान लिया गया जिससे नगर निगम को 4 लाख 37 हजार 2 सौ 20 रूपये की आय हुई है। आबंटन अवसर पर प्र. राजस्व अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, महापौर परिषद के सचिव  संजीव कुमार मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक  अशोक चौबे, राजस्व निरीक्षक  हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक  रविन्द्र ठाकुर के अलावा राजस्व विभाग का अमला सहित फटाका व्यवसायी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations