मोहला 4 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नगर पालिका एवं पंचायतो में आगामी आम निर्वाचन 2024-25 में होने वाले निर्वाचन कार्य के मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदा आमंत्रित किया गया है। निविदा फार्म जिसका लागत 100 है, कलेक्टर कार्यालय में किसी भी दिन कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में निविदा कलेक्टर कार्यालय में दिनांक 19 दिसंबर को अपराह्न 3:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। निविदा 19 दिसम्बर को ही शाम 4:00 बजे उपस्थित निविदाकारों एवं उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोला जाएगा। मुद्रण के लिए कागज कलेक्टर कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। निविदा से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय में, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। मतपत्रों के मुद्रण हेतु पंचायत एवं नगर पालिका के लिए अलग-अलग निविदा प्रस्तुत करना होगा।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations