15 मार्च 2023
राजनंादगांव । नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में राशन कार्ड, पेयजल, साफ सफाई, अतिक्रमण एवं लोककर्म संबंधी 8 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें 01 का त्वरित निराकरण किया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में 10 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें राशन कार्ड में नाम विलोपित संबंधित 01, नल कनेक्शन संबंधित 01, अवैध निर्माण हटाने संबंधित 01, सफाई संबंधित 01, सूचना अधिकार संबंधित 01, लोककर्म से संबंधित 03 कुल 08 प्रकरणो में से राशन कार्ड में नाम विलोपित संबंधित 01 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा शेष 07 प्रकरणों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्हांेने बताया कि आज के जन चौपाल में विभिन्न समस्याओं संबंधित 8 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें 1 प्रकरण पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 के प्रिजा सहारे के राशन कार्ड में नाम विलोपित करने का त्वरित निराकरण किया गया। त्वरित निराकरण होने से सहारे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि जन चौपाल में आवेदन देते ही, निराकरण हो गया मुझे दुबारा आने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
जन चौपाल में उपायुक्त सुनील अग्रहरि, कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम व दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक अभियंता संदीप तिवारी, महापौर परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्रा, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Conversations