छुरिया: इंदिरा ग्राम संगठन भंडार पुर द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन आमसभा कार्यक्रम में जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव का महिला समूह के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, श्रीमती वैष्णव ने महिला संगठन को संबोधित करते हुए कहा आप लोगों के द्वारा किए जा रहे कार्य बेहद प्रशंसनीय है। आज़ देश प्रदेश समेत गांव व हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है,आज कई क्षेत्रो मे महिलाओं की शक्ति निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं, नारी शक्ति भारत की प्रगति की गति और पैमाने को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, श्रीमती वैष्णव ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है, देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है । शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, अंतरिक्ष,खेल, राजनीति, चिकित्सा जैसे सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने उत्कृष्ट कार्य किये है। श्रीमती वैष्णव ने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप है और उसे जरूरत है तो सिर्फ अपने अंदर की शक्ति को जागृत करने की। नारी यदि ठान लें तो हर सफलता उसके कदम चूमती है।नारी रिश्ते की वो धुरी है जिसके चारों तरफ पूरा परिवार घूमता है। संपूर्ण सृष्टि का अस्तित्व ही नारी से है। एक अकेली स्त्री समूचा संसार बचा सकती है। नारी ही घर परिवार और इस संसार को सहेजती, संभालती और सुन्दर बनाती है। मुझे बहुत खुशी है कि आज हमारे गांव भंडार पुर की महिलाएं सशक्त मजबूत और आत्मनिर्भर बन रही है। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर दशरथ चंद्र वंशी , बृजलाल यादव,हिरदय लाल चंद्रवंशी,दुलार चंद्रवंशी,कमला चंद्रवंशी,नगीना यादव,उतरा निषाद,देवेन्द्र चंद्रवंशी, सहित इंदिरा महिला समूह संगठन की सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे..

Facebook Conversations