नाबालिक बालिका के यौन शोषण से जन्मे नवजात शिशु के अवैध सौदे, गैरकानूनी सोनोग्राफी व डिलीवरी, फर्जी दस्तावेज तथा अस्पतालों की भूमिका की जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई किए जाने बाबत...
त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

                                                                           नाबालिक बालिका के यौन शोषण से जन्मे नवजात शिशु के अवैध सौदे, गैरकानूनी सोनोग्राफी व डिलीवरी, फर्जी दस्तावेज तथा अस्पतालों की भूमिका की जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई किए जाने बाबत...

         राजनांदगांव जिले में एक अत्यंत गंभीर संवेदनशील एवं कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला संज्ञान में आया है, जिसमें एक नाबालिक बालिका के यौन शोषण के पश्चात जन्मे नवजात बच्चे का कथित रूप से अवैध सौदा किए जाने की आशंका है। उक्त प्रकरण में कई स्तरों पर गंभीर अनियमितताएं एवं अपराध घटित होने की संभावना प्रतीत होती है, जिसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच अत्यंत आवश्यक है।

 निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जांच कराई जाने की—

1. नाबालिक बालिका का सोनोग्राफी किस अस्पताल/डायग्नोस्टिक सेंटर में कराया गया क्या यह कार्य प्रचलित कानूनों के तहत वैध था अथवा नहीं, इसकी जांच कर संबंधित दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

2. नाबालिक बालिका की डिलीवरी किस अस्पताल में एवं किस डॉक्टर द्वारा कराई गई। यदि डिलीवरी गैरकानूनी रूप से की गई है, तो संबंधित डॉक्टर, अस्पताल प्रबंधन एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

3. जन्मे नवजात शिशु को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में इलाज हेतु किस आधार पर स्थानांतरित किया गया तथा बिना वैध रेफर पत्र के दूसरे अस्पताल द्वारा बच्चे को कैसे भर्ती किया गया इसकी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

4. नवजात शिशु के जन्म प्रमाण पत्र हेतु फर्जी दस्तावेज किसके द्वारा एवं किस स्तर पर तैयार किए गए, इसकी जांच कर संबंधित व्यक्तियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

5. नाबालिक बालिका के यौन शोषण एवं नवजात शिशु के कथित अवैध सौदे से जुड़े समस्त पहलुओं की समग्र जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिलाया जाए।

              यह मामला न केवल एक नाबालिक बालिका एवं नवजात शिशु के भविष्य से जुड़ा है, बल्कि समाज में कानून के प्रति विश्वास बनाए रखने का भी प्रश्न है। अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्चस्तरीय जांच के आदेश प्रदान करें एवं दोषियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की असीम कृपा हो।

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी कलेक्टर कल मारकंडे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दोषियों पर उच्च स्तर की कार्रवाई की जाए और इस तरह के व्यापार करने वाले संस्थाओं को जल्द से जल्द बंद करने की मांग की गई और भी उच्च अधिकारियों को रजिस्टर्ड पोस्ट के द्वारा ज्ञापन भेजा जाएगा ज्ञापन को प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी/ प्रदेश सलाहकार नवनीत बारस्कर/ प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन/ जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र लेजारे ज्ञापन शोपने हेतु उपस्थित रहे

YOUR REACTION?

Facebook Conversations