मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की  :
त्वरित खबरे : प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की :

राजनांदगांव 17 नवम्बर 2022। 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ में नीचे मंदिर में माता बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता बम्लेश्वरी मंदिर में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता बम्लेश्वरी मंदिर का विशेष महत्व है। सच्चे मन से जो भी भक्त माता बम्लेश्वरी के मंदिर आता है, उनकी मनोकामना पूरी होती है। मुख्यमंत्री के साथ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व डोंगरगांव विधायक  दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़  भूवनेश्वर बघेल ने भी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अंत्यायवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष  धनेश पाटिला, मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष  मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष  अनील गट्टानी, सचिव  महेंद्र परिहार, सह सचिव  बबलू शांडिल्य, ट्रस्टी  संजीव गोमस्ता  अजय ठाकुर, श्रीर योगेश अग्रवाल,  अजय,  अशोक,  राकेश, रौनक,  अंकुर,  केशव,  गौतम,  अशोक साहू, ट्रस्ट के मैनेजर  लक्ष्मीचंद गुनी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations