मुख्यमंत्री  ने भेट मुलाकात कार्यक्रम सुरगी में एक सप्ताह मे हल्दी सुरगी कुम्हालोरी मार्ग का नवनिर्माण कराने की घोषणा अब भी अधूरा :
त्वरित खबरे : घोषणाओं की उड़ रही है धूल,डस्ट, लोगों के स्वास्थ पर बुरा असर, मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क बीमार :

17 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से बालोद जिला को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग हल्दी से कुम्हालोरी (सुरगी) मार्ग की हालत बदहाल ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। राजनांदगांव से सूरगी कुम्हालोरी की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। उससे आगे बालोद जिला आरंभ हो जाता है। हल्दी से सुरगी कुम्हालोरी तक का लगभग 10 किलोमीटर की सड़क पर धूल डस्ट और गड्ढों से राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते हैं। हल्दी से डोडिया ,भोडिया, भोथीपार खुर्द, नया पुराना ,राजाराम फैक्ट्री धामनसरा ,मलपुरी, मुड़पार, उसरीबोड़, सुरगी कुम्हालोरी बेल टिकरी , आरला,मोखला ,बुचीभरदा,  कोटरा भांठा सहित क्षेत्रवासियों को ग्रामीणों को जिला मुख्यालय लगभग प्रतिदिन आना जाना होता है ,और कृषि महाविद्यालय सुरगी कृषि अनुसंधान केंद्र सुरगी छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सरकारी हॉस्पिटल में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी सहित क्षेत्र की जनता इसी मार्ग से आवा 

जाही करते है।

आदर्श ग्राम सुरगी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह का गोद ग्राम था

आदर्श ग्राम सुरगी राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र का मुख्य बड़ा ग्राम है ,यह ग्राम आसपास के ग्रामों का मुख्य ग्राम होने के साथ-साथ मुख्य मार्ग पर स्थित है और यह ग्राम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह का गोद ग्राम था। सत्ता सरकार में सुरगी गोद ग्राम की चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ में होता था लेकिन सत्ता सरकार जाते ही ना ही सत्ताधारी ध्यान दे रहे हैं और ना ही इस क्षेत्र के विधायक इस सड़क के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सत्ताधारी सरकार भूपेश बघेल की घोषणा सिर्फ घोषणा ही रह गई और विपक्ष सिर्फ फॉरमिलिटी निभा कर घर में दुबक गए

बीते कुछ माह पूर्व छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन भेंट मुलाकात कार्यक्रम मे आदर्श सुरगी ग्राम में हुआ था जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस सड़क को नया निर्माण की घोषणा की गई थी लेकिन उसकी घोषणा सिर्फ घोषणाओं में ही रह गया है ,लोगों को मिल रही है सिर्फ धूल, डस्ट और गड्ढों से परेशानी।

भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने इस सड़क पर पदयात्रा निकालकर उन्होंने भी अपनी सिर्फ फॉरमिलिटी ही निभा दी पदयात्रा निकालकर सिर्फ फॉरमिलिटी ही निभा कर अपने घरों में दुबक  गए। समस्या जस का तस बना हुआ है।

हाइवा रेत से भरी वाहनों ने  उजाड़ी सड़क की दुर्दशा

रेत से भरी हाईवा का होता है इस मार्ग से गुजरना प्रतिदिन सैकड़ों ट्रिप रेत धमतरी जिले से बालोद होते हुए राजनांदगांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेत से भरी हाईवा से होता इसी सड़क पर आवागमन प्रतिदिन जिससे सुबह सुबह सैकड़ों ट्रिप रेत की गाड़ियां लगातार धड़ल्ले से आवागमन करता है जिससे रोड की परखच्चे उड़ चुके हैं इस रोड पर चलना बहुत ही दुखदाई एवं कष्टप्रद हो गया है लोग इस रोड पर चलने से हिचकने लगे हैं और रात्रि में तो आवागमन करना बहुत ही और दुष्कर हो गया। एक गड्ढा से बचे तो दूसरा गड्ढा मे जाना ही पड़ता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations