मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आर्थिक सर्वे की बात कर जनता को दिग्भ्रमित करने का किया प्रयास : कृष्णा साहू
त्वरित खबरे : भाजपा गरीबो के साथ खड़ा है : कृष्णा साहू :

15 मार्च 2023

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत भेड़ी कला के सरपंच कृष्णा साहू ने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भूपेश सरकार गरीब जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश सरकार के द्वारा आर्थिक सर्वे कराने की मांग कर जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जनता बहुत ही जागरूक हो चुकी है मुख्यमंत्री के झांसे में आने वाला नहीं है ।इस बार सरकार को उखाड़ फेंकने को संकल्पित है, बीते 4 साल में एक भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को प्राप्त नहीं हुआ है ।इसी प्रकार जिन को पूर्व में आवास मिला था उसके अंतिम किस्त की राशि के लिए भी ग्रामीणों को बहुत दिनों तक भटकना पड़ा है।

 कृष्णा साहू ने आगे कहा कि मोर आवाज मोर अधिकार के तहत 15 मार्च को आयोजित विधानसभा घेराव में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया है और उन्होंने कहा कि आम जनमानस को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने रायपुर जाने आमंत्रित किया है। साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठ के बुलंदी पर बनी है मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोल रहे हैं कांग्रेसी मीडिया विभाग के लोग बिना तथ्यों के उनके सुर में सुर मिला रहे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की वेबसाइट पर मिल जाएगी मुख्यमंत्री तथ्यों को झुठला रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा गरीबों के साथ खड़ा है उन्होंने कहा कि पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव 8 लाख आवास नहीं बना पाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations