मतदान के बाद नेता प्रतिपक्ष बोले- कांग्रेस सरकार में आई तो सबसे पहले EVM पर लगेगा प्रतिबंध
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान जारी है। मतदान के साथ ही नेता के दावे-प्रतिदावे भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में EVM को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है।

Image

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि- कांग्रेस सरकार में आई तो सबसे पहले EVM पर प्रतिबंध लगेगा। उमंग सिंघार ने मतदान के बाद EVM पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। सरकारी व्यवस्था है इसलिए EVM से मतदान किया, लेकिन आम मतदाता को अपने वोट का अधिकार होना चाहिए कि उसका वोट कहां गया है। कांग्रेस को मौका मिलेगा, तो सबसे पहले EVM बंद कराएगी। यह मैं दावे के साथ के साथ कह सकता हूं। घोषणा पत्र में आम व्यक्ति की बात है, लेकिन सरकार में आने पर EVM बंद करेंगे। EVM बहुत बड़ा घोटाला है, इससे लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। चुनाव में सरकार के प्रति मध्य प्रदेश की जनता का आक्रोश दिख रहा है। उमंग सिंघार ने बूथ क्रमांक 258 बारिया के EGS स्कूल में मतदान किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations