MP में SI के बेटे ने की आत्महत्या: 3 बजे रात तक लड़की से फोन पर बात की, फिर बोला- मैं सुसाइड कर रहा हूं और लगा ली फांसी
त्वरित खबरे

इंदौर 12/07/2022

मध्यप्रदेश के इंदौर में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पीएससी के एक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. क्योंकि रात 3 बजे तक युवक किसी युवती से फोन पर बातचीत कर रहा था. इसी बीच दोनों में कुछ कहासुनी हुई और लड़की से कहा कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं, फिर फांसी लगाकर जान दे दी.

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां ग्वालियर निवासी अजय हॉस्टल में रहकर पीएससी की पढ़ाई कर रहा था. उसके पिता ग्वालियर में SAF में एसआई के पद पर पदस्थ हैं. आत्महत्या करने के बाद भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजवा दिया है. पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि अजय जबलपुर की रहने वाली किसी लड़की से फोन पर बात कर रहा था. रात 3 बजे तक युवती से बातचीत की. इसी दौरान इनके बीच विवाद हो गया. तब अजय ने लड़की से कहा कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं. लड़की ने हॉस्टल में उसके दोस्तों को फोन लगाकर इसकी सूचना दी. तब तक युवक कर आत्महत्या चुका था. अब इनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इसका पता नहीं चल सका है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations