MP में लोकायुक्त की कार्रवाई: मुख्य डाक अधीक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा, अटैचमेंट के नाम पर मांगे थे 60 हजार रुपये :
त्वरित खबरे :

17 अक्टुबर 2022

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने की कोशिशें चंद घूसखोरों की वजह से नाकाम होती नजर आ रही है। आलम यह है कि दफ्तरों में घूसखोर अधिकारी और कर्मचारी बेखौफ होकर लूट रहे हैं। भ्रष्टाचार के ऐसे मामले एक के बाद एक सामने आते रहते हैं। ताजा मामला गुना से सामने आया है, जहां लोकायुक्त ने डाक अधीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

दरअसल, गुना डाक विभाग में पदस्थ मुख्य डाक अधीक्षक बीएस मालवीय ने सहायक अटैचमेंट के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत अशोकनगर निवासी इंद्राभन यादव ने लोकायुक्त से की। इंद्राभन की शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने मुख्य अधीक्षक बीएस मालवीय के घर छापामार कार्रवाई की। जहां लोकायुक्त की टीम ने उसे 30 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations