मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र के तीन कर्मचारी गिरफ्तार.... !
मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
कब्जे से तीन मोबाइल एक मोटरसाइकल एवं 86,940 रुपए नगर सहित कुल 166940 का मसरूका का जब्त
गिरफ्तार तीनों आरोपी भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी
राज रत्न नियमित कर्मचारी, जबकि राकेश सिंह और टीका राम साहू ठेका श्रमिक पाए गए
दुर्ग जिले में अवैध अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एसीसीयू यूनिट एवं स्मृति नगर पुलिस ने ऑनलाइन सत्ता संचालन करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है!
दिनांक 25/ 11/ 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि टाटा लाइन कोहका, चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में राकेश सिंह अपने मोबाइल से अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है! सूचना पर एसीसीयू एवं स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई मौके पर मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा जुआ संचालित करते तीन व्यक्ति को पकड़ा गया
आरोपी
राकेश कुमार सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी टाटा लाइन कोहका
टीकाराम साहू निवासी ग्राम डुणडेरा शंकर नगर
राज रत्न नागदेवते निवासी सेक्टर 4 भिलाई
आरोपियों के मोबाइल की जांच में लाखों रुपए के सट्टा लेनदेन का बयूरा मिला
मौके में तीन मोबाइल एवं मोटरसाइकिल एवं 86,940 रुपए नगर सहित कुल 166940 का मसरूका जप्त किया गया
आरोपियों के विरुद्ध छ. ग. जुआ प्रतिबंद अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है जप्त मोबाइल का प्रशिक्षण जारी है तथा प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्त भी बीच विवेचना की जा रही है
इस कार्यवाही में चौकी स्मृति नगर पुलिस से एसीसी यूनिट भिलाई का सराहनीय योगदान रहा!

Facebook Conversations