मनेरी में शाला प्रबंधन समिति प्रशिक्षण सम्पन्न
त्वरित ख़बरें - शिक्षकों को श्री फल भेंटकर किया सम्मानित

राजनांदगांव।  संकुल केन्द्र समग्र शिक्षा मनेरी विकास खण्ड डोंगरगांव में संकुल समन्वयक श्री नीलमणी साहू एवं श्रीमती रुकैया हनफ़ी मास्टर ट्रेनर ने विगत दिनों शाला प्रबन्धन समिति एस.एम.सी. प्रशिक्षण एवं नव पदस्थ प्रधान पाठकों का सम्मान समारोह शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनेरी में सम्पन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में समिति के सदस्यों की उपस्थिति छात्रों की उपस्थिति शाला त्यागी छात्रों की उपस्थिति पर विस्तृत चर्चा प्रशिक्षण में हुआ। संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दी।  किशन देशमुख गूँगेरी नवागांव, द्वारिका प्रसाद साहू, योगेश निषाद, रोशन वैष्णव प्रधान पाठक मनेरी,श्रीमती भुनेश्वरी कोर्राम ,शबाना हासमी, सरस्वती सिन्हा ,कुमार साहू ,तोमन चंद्रवंशी ,कविता शर्मा ,राजेन्द्र निषाद ,गुलाब देवांगन एवं संकुल प्राचार्य श्री ए आर साहू जी की उपस्थिति में नव पदस्थ प्रधान पाठक  राजकुमार ठाकुर गिरगांव छत्रपति गुरु गूँगेरी नवागांव श्रीमती सदिका अंसारी गनेरी,श्रीमती रुकैया हनफ़ी जामसरार कला, श्रीमती पूनम जोशी मनेरी व शिक्षिका खेमलता खरे का स्वागत सम्मान किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations