मनारेगा में बड़े पैमाने पर हो रही गड़बड़ी,नही मिला रहा जरुरतमंदो को रोजगार
त्वरित खबरें - मनीष शर्मा

ग्राम पंचायत विनायकपुर में मनरेगा में धांधली का मामला प्रकाश में आया है | ग्राम में तालाब गहरी करने का काम चल रहा है लेकिन  मनरेगा के कामों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है| | ग्रामीणों की शिकायत है की मनरेगा योजना में धांधली के चलते जरूरतमंद लोगों रोजगार से वंचित है मनरेगा का कार्य केवल कागज़ तक ही सिमित रहा गया है और गरीब लोगों से उनका हक छीना जा रहा है जिससे गरीब अपने घर नही चला पा रहे है उन्हें रोजगार न मिलने से आर्थिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है |मनरेगा अधिनियाम के तहत 100 दिन का लिए किसी सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराती है लेकिन ग्राम में इस योजना की नियम की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है | 

गहरीकरण के कार्य में  उन्हें लोगों को काम में लगाया जा रहा है जो पहले से इस कार्य को कर  रहे है जिससे दुसरे लोगों को काम  नही दिया जा रहा है | नए लोगों को भर्ती नही किया जा रहा जिससे ग्रामीण के लोगो नाखुश है | ग्रामीणों लोगों का कहना की सभी लोगों को बराबर का मौका मिले और मनरेगा योजना में किसी भी तरह की बेईमानी न हो 

मनेरेगा योजना मे हुई धांधली , दुसरे मजदूर को नही दिया जा रहा काम -

YOUR REACTION?

Facebook Conversations