महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर निरंजनी अखाड़ा ने उठाया सवाल
त्वरित खबरे

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद का निर्णय 16 दिन बाद ही होगा. यानी सोष्ठी के बाद होगा. रविंद्र पुरी का कहना है कि महंत के कथित सुसाइड नोट में बलवीर गिरि लिखा है, जबकि वह गिरि नहीं पुरी हैं. महंत नरेंद्र गिरि ऐसी गलती नहीं कर सकते.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर साधु संतों के बयान लगातार आ रहे हैं. इस मामले पर निरंजनी अखाड़ा के रविंद्र पुरी ने बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. रविंद्र पुरी ने कहा कि फांसी में सिर के पीछे चोट कैसे हो सकती है? ना जुबान चढ़ी, न आंखें.. तो ये फांसी कैसे हो सकती है

निरंजनी अखाड़ा के रविंद्र पुरी के  साथ खास बातचीत के दौरान कहा कि जो सुसाइड नोट मिला है, वह उनके (महंत नरेंद्र गिरि) द्वारा नहीं लिखा गया है. इस मामले की जांच होनी चाहिए. ऐसा लगता है किसी बीए पास लड़के ने यह पत्र लिखा है. इस संबंध में अखाड़ा अपने स्तर से भी जांच कर रहा है.

पुरी ने बताया कि महंत के निधन पर अखाड़े में भी 7 दिन का शोक जारी है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद का निर्णय 16 दिन बाद ही होगा. यानी सोष्ठी के बाद होगा..रविंद्र पुरी का कहना है कि महंत के कथित सुसाइड नोट में बलवीर गिरि लिखा है, जबकि वह गिरि नहीं पुरी हैं. महंत नरेंद्र गिरि ऐसी गलती नहीं कर सकते.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations