महिलाओं के लिए असंवेदनशील छत्तीसगढ़ सरकार :प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी :
त्वरित खबरे :

7 मार्च 2023

राजनांदगांव। जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी में बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार के घोषणा पत्र में किए गए खोखले वादों की तरह या बजट भी खोखला है। एक बार पुनः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को अनदेखा किया गया और बजट में इसके स्वरोजगार एवं सुरक्षा के लिए लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं की है। यह् महिलाओं के प्रति राज्य सरकार की असंवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि विगत 4 वर्षों में जिस प्रकार महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले प्रदेश में बढे हैं उसके लिए जरूरी है कि गंभीरता से विचार किया जाए उसे रोकने के लिए योजना बनाई जाए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations