महिलाएं शराब पीने में पुरुषों से आगे
त्वरित खबरे - 9.4% पुरुष और 1.2% महिलाओं ने शराब छोड़ी, लेकिन रोज पीने वालों में महिलाएं ज्यादा

भोपाल 9 अप्रैल 

मध्यप्रदेश में इन दिनों शराब का मुद्दा गरमाया हुआ है। गुजरात और बिहार की तरह मप्र में भी शराबबंदी की मांग की जा रही है। दूसरी तरफ देखा जाए तो शराब मप्र की आदिवासी संस्कृति का हिस्सा है, इसलिए इसे बैन नहीं किया जा सकता। कुछ हद तक यह बात सच भी है, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 5 साल के अंतर से कराए जाने वाले नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में यह बात सामने आई है कि शराब शहर से ज्यादा गांव में पी जाती है। वहीं, पिछले पांच साल में शराब पीने वालों की संख्या कम हुई है।

2017 में जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 29.6 फीसदी पुरुष और 1.2 फीसदी महिलाएं शराब पीते थे। सितंबर 2021 में आई रिपोर्ट के अनुसार शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या घटकर 20.2 और महिलाओं की संख्या 0.4 फीसदी रह गई। सर्वे में खास बात सामने आई है कि हर दिन और सप्ताह में एक बार शराब पीने के मामले में महिलाएं, पुरुषों से आगे हैं। हालांकि, अंतिम स्टडी के 2 साल में से 6 महीने तक कोविड के कारण शराबबंदी भी रही है। स्टडी में पहली बार भोपाल में शराब पीने वालों की संख्या भी बताई गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations