5 मार्च 2023
कुमरदा। ग्राम गुंडरदेही में ग्राम संगठन स्तरीय वार्षिक आमसभा कार्यक्रम( बिहान आमसभा) सीता महिला ग्राम संगठन बिहान समूह एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमान भोलाराम साहू पूर्व विधायक विधानसभा खुज्जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कांति भंडारी जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव एवं विशिष्ट अतिथि देवारु मालेकर जनपद सदस्य छुरिया, श्रीमती अंजली घावड़े अध्यक्ष महिला कांग्रेस कुमर्दा, राम गुलाल घावड़े सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पांगरीकला, रमेश कुमार पिस्दा सरपंच ग्राम पंचायत गुंडरदेही, विजय मालेकर पूर्व अध्यक्ष एससी सेल एवं समाजसेवी, पन्ना लाल देवांगन ग्राम प्रमुख, शिव राम साहू ग्राम पटेल, ग्वाल राम मालेकर पूर्व अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति गिदर्री, चिंतु राम करे पूर्व सरपंच गुंडरदेही ,कन्हैया सिंह ठाकुर समाज सेवी, वीणा मोखा बाई कोमरे ,कैलाश बाई साहू, मान बाई यादव, चंद्रकला साहू ,दिव्या मंडावी, फुलेश्वरी देवांगन, ममता मालेकर, जंत्री चौरे, अनीता देवांगन के आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। महिला समूह द्वारा अतिथियों को बैच एवं तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया। मुख्य अतिथि भोलाराम साहू राजनांदगांव लोक सभा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विधानसभा खुज्जी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि एक महिला को अगर सशक्त बनाया जाता है तो वह पूरे परिवार को सशक्त बनाने के साथ समाज में भी परिवर्तन लाती है। आने वाली पीढ़ी को भी मार्गदर्शन करती है ।श्रीमती अंजली घावडे अध्यक्ष महिला कांग्रेस ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी ने लाखों परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने और रोजगार पैदा करने में मदद की है आज हमारी गांव की मातृशक्ति सशक्त मजबूत और आत्मनिर्भर बन रही है माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है ।खुशी है कि सीता महिला संगठन द्वारा काफी अच्छे कार्य किए जा रहे हैं जो बेहद प्रशंसनीय हैं ।
अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Facebook Conversations