11 अप्रैल 2023
राजनांदगांव। आज राजनांदगांव एनएसयूआई ने लगातार दिग्विजय महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम को लेकर एनएसयूआई प्रदेश सचिव आदित्य वैष्णव के नेतृत्व में दिग्विजय महाविद्यालय प्रशासन का घेराव किया।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ने कहा कि दिग्विजय महाविद्यालय की घोर लापरवाही का नतीजा है।। सैकड़ों की संख्या में छात्र फेल हो गए है। और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है एनएसयूआई मांग करती है कि छात्रों का परीक्षा परिणाम सुधाकर फिर से जारी करें।।
एनएसयूआई पूर्व संयुक्त महासचिव राजा यादव ने कहा कि इस वर्ष दिग्विजय ऑटोनॉमस महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा सेमेस्टर प्रणाली से शुरू हुई है लेकिन जल्द बाजी जी के कारण ना तो विषयो का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया एवं पासिंग मार्क्स 33 पर्सेंट की जगह 40 प्रसेंट रखा गया। और परीक्षा के नियम में बदलाव किया गया है इस समेस्टर परीक्षा में रिवेल का का विकल्प भी नहीं है इस नियम को बदलना चाहिए।
एनएसयूआई प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति एवं जिला उपाध्यक्ष उज्जवल निर्मलकर ने कहा कि छात्रों के हित में नियमों का बदलाव होना अति आवश्यक है जिससे छात्रों को लाभ मिल सके।। इस सेमेस्टर नियम में बैकलॉग नियम भी होना चाहिए जिससे छात्रों को अगले सेमेस्टर में बैठने का मौका मिल सके।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा,प्रदेश सचिव आदित्य वैष्णव, शुभम प्रजापति, नेहा वैष्णव, पूर्व संयुक्त महासचिव राजा यादव, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हर्ष साहू, उज्जवल निर्मलकर, सौरभ मिलिंद, दीपक सोनकर, रोहन कुंजाम, टीकेश देशलहरे, यमन शांडे, प्राची यादव, पूजा देवांगन, मुस्कान सिन्हा, सोनल साहू, एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी और महाविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Facebook Conversations