महापौर ने दी महावीर जयंती की बधाई :
त्वरित खबरे :

4 अप्रैल 2023

राजनांदगांव । महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख जैन समुदाय के लोगों एवं नागरिको को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महावीर स्वामी अहिंसा और त्याग की मूर्ति थे, हमें उनके द्वारा बताये पॉच प्रमुख सिद्धांतों को आत्मसात करना है और उनके सिद्धांतों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना है।

निगम अध्यक्ष  हरिनाराण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी,नेता प्रतिपक्ष  किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, गणेश पवार, श्रीमती दुलारी बाई साहू, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, राजेश गुप्ता चम्पू,वरिष्ट सभापति अब्दुल समद खान,कनिष्ट सभापति गामेन्द्र नेताम अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद,  ऋषि शास्त्री,जिला योजना समिति के सदस्य  सिद्धार्थ डोंगरे व  अमीन हुड्डा एवं पार्षदों व नामांकित पार्षदों ने नागरिकों को महावीर जंयती की बधाई देते हुये, महावीर स्वामी के बताये मार्गो पर चलकर उमंग एवं उल्लास के साथ जयंती मनाने की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations