महापौर ने भगवान गणेश उत्सव : जैन धर्म के अनुयायियों को पर्यूषण एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि शांति स्नेह की कामना की....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

दुर्ग- नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने भगवान गणेश उत्सव,जैन धर्म के अनुयायियों को पर्यूषण पर्व एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि शांति स्नेह की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान गणेश शहर सहित  घर-घर मे विराजे है।और गणेशोत्सव पर जगह जगह विराजित है।भगवान  गणेश सभी की मनोकामना पूरी करे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व जैन समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह आत्मविशुद्धि, संयम, त्याग और आत्मचेतना को विकसित करने का अवसर देता है। यह पर्व अहिंसा, दया, प्रेम की राह पर चलना सिखाता है। मान्यता है कि भगवान महावीर ने इस त्यौहार के दौरान अपनी शिक्षाएं दीं और जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतों को प्रतिपादित किया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के उपलक्ष्य पर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी को ईद उल-मिलादुन्नाबी के रूप में मनाते है। 

मोहम्मद साहब का पूरा जीवन मानवता की सेवा में ही गुजरा और उन्होंने लोगो को हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया। मोहम्मद साहब के द्वारा मानवता के प्रति हमेशा सरल स्वभाव वाले व्यवहार के कारण ही उन्हे रहमत उल आलमीन अर्थात पूरे संसार पर कृपा करने वाला कहा जाता है। मिलाद उल नबी की खुशी तभी सार्थक होगी,जब हम हजरत मोहम्मद के संदेशों व उनके आदर्शों का पालन करेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations