महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को दी होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं:
त्वरित खबरे :

7 मार्च 2023

दुर्ग/ दुर्ग शहर के प्रथम नागरिक महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण का महापर्व होली सद्भावना से पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी मिलजुल कर पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। दुर्ग शहर में भी शांति और अमन का वातावरण बना रहे इसके साथ ही उन्होंने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने निगम के कर्मचारी-अधिकारियों को भी होली पर्व के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शहरवासियों के मंगल की कामना भी की है। इसके साथ ही महापौर ने होली पर्व के अवसर पर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में इस दिन पानी मिले इसके लिए उन्होंने जल कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील भी की है कि पानी की महत्ता को देखते हुए इसका सदुपयोग करते हुए पानी का उपयोग करें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations