महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को बड़ी बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में CM साय-मांझी होंगे आमने-सामने
त्वरित खबरें: अरुण रिपोर्टिंग

महानदी जल विवाद को लेकर 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे। दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक में महानदी के जल बंटवारे और दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाधान को लेकर चर्चा होने की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग की तकनीकी चर्चाओं और दोनों राज्यों के बीच हुई पिछली बैठकों की जानकारी महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल के समक्ष भी रखी जा चुकी है।

इससे पहले 20 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भुवनेश्वर में मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच महानदी जल विवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। सीएम साय ने विवाद के जल्द समाधान की उम्मीद जताई थी।

अब 1 अक्टूबर की बैठक को दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे के मुद्दे पर आगे की बातचीत के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations