महाअष्टमी पर निगम परिसर माँ दुर्गा मंदिर में हुआ हवन-पूजन, सुख समृद्धि की कामनाः
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

हवन और पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज, प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए माता के भक्तः

दुर्ग/ 17 अप्रैल/नगर पालिक निगम में चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर निगम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम को विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कर हवन की गई! माता दुर्गा मंदिर में हवन पूजन सम्पन्न कर सुख समृद्धि की कामना की गई। हवन और पूर्णाहुति के बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराया गया।हवन कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के महापर्व पर नगर निगम परिसर में महाप्रसादि का आयोजन कर नव कन्याओं को भोज में आमंत्रित किया गया।प्रसाद वितरण में खीर,पुड़ी,हलवा इत्यादि बनाया गया था।प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए भक्त। कार्यक्रम में मौजूद कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,दुर्गेश गुप्ता,रमाकांत शर्मा,योगेश सूरे,शुभम गोईर,शौएब अहमद,लता यादव,योगेंद्र वर्मा,साक्षी वर्मा,हेमलता वर्मा,दामिनी भुवाल,प्रिंसी सिंह,भुवनदास साहू, ईस्वर वर्मा,मनोहर गोस्वामी,सत्यनाराण शर्मा,रेखा कुर्रे,मुन्ना यादव,चित्रलेखा चन्द्रकर,शशिकांत यादव,बागेश्वर यादव,गौरव यादव,रवि यादव,सूरज सारथी,कविता साहू के अलावा भक्तगण माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किये। 

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations