एक मेट्रोमोनियल ऐप के जरिए युवती से संपर्क कर खुद को कुंवारा बताने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 12 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी युवती को शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक अपने जाल में फंसाए रखा और बाद में रुपये लेकर फरार हो गया।
पीड़िता के अनुसार, उसकी आरोपी युवक से मुलाकात मेट्रोमोनियल ऐप के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी की बात शुरू की और धीरे-धीरे युवती का विश्वास जीत लिया। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में आरोपी ने नौकरी दिलाने और अन्य जरूरतों का हवाला देकर युवती से करीब 12 लाख रुपये ले लिए। जब युवती ने शादी और रुपये वापस करने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में फरार हो गया।
मामले का खुलासा होने के बाद युवती को पता चला कि आरोपी ने मेट्रोमोनियल ऐप पर अपनी वैवाहिक स्थिति को लेकर गलत जानकारी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Facebook Conversations