132 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: इनोवा कार से कर रहे थे तस्करी, 81.20 लाख का माल जब्त
त्वरित खबरें :- नेहा साहू रिपोर्टिंग

महासमुंद। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बसना थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 66 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से गांजा लेकर एक इनोवा कार महाराष्ट्र की तरफ जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस और ANTF की टीम ने नाकाबंदी कर इनोवा कार क्रमांक MH 04 GM 8841 को रोका। तलाशी के दौरान कार से 132 किलो गांजा बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने गणेश बाजे (42), निवासी पिपलवंडी, जिला पुणे और विपुल भालेराव (36), निवासी कलंब, जिला पुणे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के तुमुड़ीबंध, कंधमाल से लेकर पुणे, महाराष्ट्र जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 132 किलो गांजा, इनोवा कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 81.20 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations