11 जुलाई 2022
भोपाल. राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कई जगहों में जल भराव की स्थिति बन गई है, यातायात मार्ग प्रभावित हो गया है, ग्वालियर में भारी बारिश के चलते खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान फंसे रहे, छिंदवाड़ा में लगातार बारिश के दौर से बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए है. विदिशा में तो लोगों के घरों में पानी घुस आया है.
श्योपुर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. (Heavy Rain) बारिश के कारण यहां की निचली बस्तियाँ जलमग्न है, अलिराजपुर में बारिश के बाद शहर और गाँव के बीच सम्पर्क टूट गया है, कई जिलो को नदी- नाले उफान पर होने के कारण शहर में आवागमन बंद कर दिया गया है. छिंदवाड़ा में लगातार बारिश के दौर से बाढ़ जैसे हालत बन गए है. इलाक़ों की निचली बस्तियों में पानी भरने से लोग परेशानी का सामना कर रहे है.

खरगोन। पहाड़ी क्षेत्र में हुई बारिश से उमरखली रोड स्थित ओण्डल नदी में बाढ़ आया है. पुलिया निचली होने से ऊपर से पानी बहने लगा, दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, इस दौरान कुछ लोगों में जान जोखिम में डालकर नदी पार की. बीच मे फंसने पर लोगों ने मदद कर निकाला. पिछले 24 घंटे से खरगोन जिले में रिमझिम बारिश का दौर जारी है. सेगांव में खंडवा बड़ौदा मार्ग स्थित बोराड़ नदी में बाढ़ से मार्ग अवरुध्द हुआ है

Facebook Conversations