मौसम समाचार . उत्तर प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी यूपी में बदली-बारिश के आसार हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी, दूसरा तीन फरवरी से पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा.
वहीं, पूर्वी यूपी में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. पारा लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और जेट स्ट्रीम की वजह से आ रही सर्द हवाओं के कारण मौसम फौरी राहत नहीं देगा. अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसे ही बेहद सर्द बना रहेगा|
बता दें कि रविवार को गोरखपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. यह लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. इससे सूरज ढलने के बाद गलन बढ़ जा रही है. घरों में दुबके लोग भी ठंड से कांप रहे हैं |

Facebook Conversations