अंबागढ़ चौकी:- नगर में लाल भीष्म देव शाह चौक (इमाम चौक) में स्थित मायाराम स्कूल ऑफ नर्सिंग में अध्ययनरत कर रहे जीएनएम कोर्स को छात्र-छात्राओं ने अपना 3 वर्ष पूर्ण कर लिया है जो नगर के लिए और गौरव की बात है बताया जाता है कि नगर में यहां जीएनएम कोर्स के लिए एकमात्र स्थान है जिसमें आसपास के छात्र-छात्राएं पड़ती है और यहां संस्था को शासन द्वारा 2014 में अनुमति मिली थी, और बहुत गर्व की बात है कि आज हमारे प्रथम वर्ष 2018 की बैच पास आउट हो चुकी है, छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में सन् 2018 को अनुमति प्राप्त हुई थी, अनुमति मिलने के बाद प्रवेश प्रारंभ हुआ था, इस वर्ष केवल 12 छात्रों ने प्रवेश लिया था, जिसमें कुछ छात्राओं का डिप्लोमा कोर्स पूर्ण हुआ, जो स्टाफ नर्स सेवा के लिए योग्य होता है, इस अवसर पर रजिस्ट्रार सीजीएनआरसी श्रीमती दुर्गावती कुंजाम, प्राचार्य श्रीमती काजल साहू, श्रीमती रेणुका साहू, कृष्णा देवांगन एवं प्रथम बैच में जीएनएम कोर्स पूर्ण की हुई छात्रा ज्योति एवं दामिनी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Facebook Conversations