मानस मंडली प्रतियोगिता में शामिल होने इच्छुक दल जनपद पंचायत कार्यालय में करा सकते हैं पंजीयन
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 19 अक्टूबर 2022। 

शासन द्वारा राज्य की कला एवं सांस्कृतिक परंपरा अंतर्गत छत्तीसगढ़ अंचल के रामायण मंडलियों के कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मानस मंडली प्रतियोगिता ग्राम पंचायत, जनपद तथा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। विकासखंड स्तर पर प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपए तथा जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार रूपए निर्धारित है। मानस मंडली प्रतियोगिता आयोजन की संभावित तिथि 15 नवम्बर 2022 है। मानस मंडली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक दल अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय में पंजीयन करा सकते हंै।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations