लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित :
त्वरित खबरे :

6 फरवरी 2023

 दिल्ली। अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर आज विपक्षी दलों ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी दल अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेराफेरी के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि, विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन लोकसभा व राज्यसभा में भी देखने को मिला। विपक्ष के हंमामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations