13/4/2023
राजनांदगांव। शहर की श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली में आज दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया गया। दुर्ग संभाग अंतर्गत इस जिले में इस शहरी स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण छग मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया गया है। इस अस्पताल (पीएचसी) के खुल जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है क्योंकि लखोली, बैगापारा, सेठीनगर, जनता कॉलोनी, संजय नगर, कन्हारपुरी, कंचन बाग आदि क्षेत्र के लोग अब इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आकर प्राथमिक स्वास्थ्य जांच उपचार करा सकेंगे। वैसे उल्लेखनीय है कि लखोली क्षेत्र स्वास्थ्य के मामले में पहले के वर्षों में बहुत ही संवेदनशील रहा है। डायरिया, पीलिया का प्रकोप वर्षों पहले झेल चुका है। ऐसे में इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की नितांत आवश्यकता बनी हुई थी। अब श्रमिक बाहुल्य शंकरपुर की तरह लखोली में भी इस सुविधा के मिल जाने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सकेगा। लोकार्पण के इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, , छग खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर-जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा,पार्षद मनीष साहू पार्षद दुलारी बाई। साहू पार्षद भागचंद साहू पार्षद महेश साहू मेडिकल स्टाफ सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Facebook Conversations