लगभग 10 लाख का फ्लैट मात्र 3.60 लाख में प्राप्त करने का सुनहरा अवसर :
त्वरित खबरे : पक्की छत के पूरा होही आस, अब सब्बो के होही अपन पक्का आवास :

4 मार्च 2023

दुर्ग/  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंर्तगत झुग्गी / गैरझुग्गी में किराये के आवासगृह में निवासरत पात्र हितग्राहियों को आवास आवंटन किया जाना है। राज्य शासन द्वारा किराये पर निवास करने वाले आवासहीन परिवारों को इस योजनान्तर्गत शामिल किया गया है।नगर पालिक निगम दुर्ग की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास मिशन (शहरी) के स्लम / गैर स्लम में किराये के आवास गृह में निवासरत पात्र आवेदको से अनुरोध है कि चयनित आवास का 10% मात्र जमा करते हुए रसीद प्राप्त कर लेवे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया है कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रति आवास का मूल्य लगभग 15 हजार रू. कम किया गया है। पात्र आवेदकों को अनुरोध किया है कि दिनांक 10 मार्च 2023 शाम 5:30 बजे तक प्रथम किश्त हितग्राही अंशदान राशि जमा किये जाने वाले आवेदको का नाम ही 13.03.2023 को लॉटरी में शामिल किया जावेगा डाटा सेंटर में लॉटरी निकली जाएगी।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अपील की है कि पात्र सूची में शामिल आवेदक हितग्राही प्रथम किश्त  हितग्राही अंशदान राशि जमा करने के समय अपने बैंक खाता की प्रतिलिपि एवं आधार से लिंक किया गया हुआ मोबाईल नम्बर अवश्य साथ में लेकर डाटा सेंटर में आये।बैठक के दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,उपअभियंता श्रीमती आशमा डहरिया,प्रीतेश वर्मा, दीपक संचेती एवं आशुतोष ताम्रकार मौजद रहें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations