17 अप्रैल 2023
राजनांदगांव। ग्राम पंचायत बाटगांव में रविवार को कर्मा सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन। ग्राम बाटगांव में संगठन को लेकर मंडल साहू समाज पटेवा एवं ग्रामीण साहू समाज बाटगांव के तत्वाधान में बैठक आयोजित किया गया तत्पश्चात कर्मा सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भुनेश्वर शोभा राम बघेल जी विधायक डोंगरगढ़ अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री, रतन लाल यादव जी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी घुमका, मंथीर साहू जी अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज पटेवा, श्रीमति जिता संतोष वर्मा जी सरपंच ग्राम पंचायत बाटगांव, टिकू यदु जी , धन्ना यादव जी, डोमार दास साहू जी, डा धरमू साहू जी, चरण लाल साहू जी, खेमलाल साहू जी, हिरेंद्र साहू जी, दयाल सिंह साहू जी, माधव दास साहू जी,शिवकुमार साहू जी, शत्रुहन साहू जी, विजय कुमार साहू जी, शिव कुमार साहू जी अध्यक्ष बाटगांव, ईश्वर साहू जी सचिव बाटगांव तथा 16 गांव से पधारे अध्यक्ष/सचिव एवं समाजिक बंधुओं एवं समस्त ग्रामवासी बाटगांव की उपस्थिति रही।

Facebook Conversations