कर्मा माता के जीवन से राष्ट्र भावना की शिक्षा मिलती है : प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी
त्वरित खबरे

राजनांदगांव। ग्राम पटेवा में तैलिक वंश की इष्ट देवी भक्त माता कर्मा की जयंती एवं आदर्श विवाह का आयोजन 19 मार्च दिन रविवार को कर्मा मंदिर प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी शामिल हुए ,उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आराध्य मां कर्मा बाई के जीवन से आत्मबल ,निर्भीकता, साहस ,पुरुषार्थ ,समानता और राष्ट्र भावना की शिक्षा मिलती है। श्री मति प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने इस अवसर पर ग्राम पटेवा के ग्रामीणों को कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि श्रीमती सरोजनी बंजारे पूर्व विधायक डोंगरगढ़, मंथीर दास साहू अध्यक्ष मंडल साहू समाज पटेवा, डोमार दास साहू सदस्य जनपद पंचायत राजनांदगांव, चंद्रशेखर साहू सहसंयोजक न्याय प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव, गोपाल प्रसाद साहू सचिव तहसील साहू संघ राजनांदगांव ,श्रीमती शैलेंद्री साहू न्याय प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव ,केसरी साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ राजनांदगांव, राजेश्वरी साहू पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष, अध्यक्ष राजेश साहू सचिव केदार आदि उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations