21 मार्च 2023
राजनांदगांव। जिला स्तरीय कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह समारोह में "मास्टर परिवार "ग्राम गिधवा( घुमका) के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय उधो लाल साहू की पोती, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के सलाहकार चंद्रभूषण साहू (ए एस आई) की बेटी चंचल साहू को दसवीं सीबीएसई बोर्ड में 97.2% लाने पर जिला साहू संघ राजनांदगांव के द्वारा सम्मानित किया गया।ज़िला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने चंचल साहू प्रशस्ति पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की और बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।उनकी इस उपलब्धि पर जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू, महामंत्री नीलमणी साहू कोषाध्यक्ष नोबल साहू, उपाध्यक्ष शैलेंद्र साहू ,नीरा साहू, ,संगठन सचिव माधव साहू., चंदन साहू ,नगर अध्यक्ष कुलेश्वर साहू,यशवंत साहू, अंजू साहू, मदन साहू,महेंद्र साहू ,रुपेंद्र साहू ने उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

Facebook Conversations