क्रिसमस पर चर्च पहुंचे पीएम मोदी, प्रार्थना सभा में हुए शामिल...
त्वरित ख़बरें :- मनीष साहू रिपोर्टिंग...
PM Modi Reached Church On Christmas:  ईसाई समाज आज क्रिसमस मना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी क्रिसमस के मौके पर आज दिल्ली के कैथेड्रल चर्च पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। यह कैथेड्रल न केवल सबसे पुराने चर्चों में से एक है बल्कि दिल्ली का सबसे बड़ी चर्च भी है। यह चर्च दिल्ली में गोल डाक खाना के पास स्थित है।

चर्च में प्राथना सभा में हिस्सा लेने का फोटो सोशल मीाडिया पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि- दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में शामिल हुआ। इस प्रार्थना में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका है. उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations