कमर्शियल गैस सिलेंडर 264 रुपए महंगा हुआ, लगातार छठवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
त्वरित खबरे

दिवाली से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 264 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2000.50 रुपए का हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इधर, लगातार छठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

शहरदाम (रुपए में)
चेन्नई2133.00
कोलकाता2073.50
दिल्ली2000.50
मुंबई1950.00

इस साल अब तक 668.50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
31 दिसंबर 2021 को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1332 रुपए पर थी, जो अब 2000.50 पर पहुंच गई है। यानी इस साल अब तक कमर्शियल सिलेंडर 668.50 रुपए महंगा हो चुका है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इसकी कीमत में 43.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने की वजह से रेस्टोरेंट का खाना-पीना काफी महंगा हो जाएगा।

पिछले महीने ही घरेलू गैस की कीमत बढ़ाई गई थी
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी पिछले महीने ही बढ़ोतरी हुई थी। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस के दाम 15 रुपए बढ़ा दिए थे। दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए है।

पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े
इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भी दाम में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 109.69 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.50 और डीजल की कीमत 106.62 रुपए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर122.32113.21
अनूपपुर121.44110.66
परभणी118.65108.00
भोपाल118.46107.90
जयपुर117.08108.39
मुंबई115.50106.62
दिल्ली109.6998.42

YOUR REACTION?

Facebook Conversations