छुरिया( त्वरित ख़बरें)छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के मंशानुरूप गत शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर स्कूली बच्चों में व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी में शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी के मार्गदर्शन में बाल लैंगिक शोषण एवं व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बाल लैंगिक शोषण एवं व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा के संबंध में कार्यशाला में उपयोगी,सार्थक एवं अतिमहत्वपूर्ण जानकारी देते हुए शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी ने बच्चों को बताया कि 18 साल से कम उम्र के बालक एवं बालिका के साथ जो लैंगिक शोषण होता है उसे बाल लैंगिक शोषण कहा जाता है। बाल लैंगिक शोषण के शिकार बालक एवं बालिका दोनों वर्ग होते हैं। बाल लैंगिक शोषण करने वाले विकृत मानसिकता के व्यक्ति बच्चों के करीबी या बाहरी लोग हो सकते है ऐसे व्यक्ति से बच्चों को सावधान रहकर बचना चाहिए तथा अपने साथ हो रही शोषण के संबंध में अपने विश्वसनीय एवं जिम्मेदार व्यक्ति को बताकर सुरक्षा प्राप्त करना चाहिए। शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी ने बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बच्चों को बैड टच करने वालों से दूरी बनाकर रखने एवं ऐसे व्यक्ति के खिलाफ गोपनीय तरीके से शिकायत करने का सलाह दिया। किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध से संबंधित शिकायक को पत्र में लिखकर शाला में लगे पाॅक्सो बाॅक्स में शिकायत पत्र को डालकर अपनी समस्या को अवगत कराया जा सकता है।श्री कुरेटी ने बच्चों से अपने सम्पूर्ण शरीर के स्वच्छता के साथ-साथ नीजि अंगों के स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचा जा सके।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रधानपाठक उमेन्द सिंह मंडावी,शिक्षक गण तिलक राम बढ़ई, शोभराय कार्ते एवं अतिथि शिक्षक रोमन कुमार साहू ने भी बच्चों को बाल लैंगिक शोषण एवं व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा पर आधारित कार्यशाला से संबंधित जानकारी प्रदान किया। कार्यशाला में छात्र-छात्रा भुवेश, प्रेमनारायण,महेन्द्र,अखिलेश,सिद्धांत, अनिल,तन्मय,डाली,कशिश,ट्विकल, मोनिका, प्रेरणा,धीरज,चित्रगुप्त, रोनिका,दीपचंद,अंजलि,मोनिका, डिगेश्वरी,योगिता,चाहत,पलक, संजना, नोमिता,मोरध्वज,पृथ्वीराज,अंकित,रामसागर,यशकुमार,दीप्ति,अक्षय,सतरूपा, झलेश, पवित्रता,दीपेश,घामेश्वरी, रीना,रेशमी, मैथिली,वंदना, टाकेश्वरी, नेहा ,वंदिता,प्रीति,करिश्मा,युगल किशोर,अनुज आदि सहित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहकर इस महत्वपूर्ण कार्यशाला से लाभ प्राप्त किया।

Facebook Conversations