राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2022।
कलेक्टर डोमन सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा एवं स्वर्गीय शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन, आदर्श एवं संदेश आज भी प्रासंगिक एवं अनुकरणीय है। उनके आदर्शों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जनतो ..., रघुपति राघव राजाराम का गायन किया गया। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्ति के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook Conversations