राजनांदगांव 18 फरवरी 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज छुरिया विकासखंड के ग्राम कुबराडीह में मनरेगा के तहत मिट्टी सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा होगी। साथ ही मनरेगा के तहत गांव के 125 श्रम कार्डधारियों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के नागरिकों को मनरेगा के तहत अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराएं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
त्वरित ख़बरें - गांव के सभी 125 श्रम कार्डधारी ग्रामीणों को मिला मिट्टी सड़क निर्माण कार्य में रोजगार

Facebook Conversations