कलेक्टर ने एक जंग टीबी के संग अभियान में उत्कृष्ट सहयोग देने के लिए सूर्यकांत गुप्ता एवं उद्याचल संस्था को किया सम्मानित :
त्वरित खबरे :

02 मार्च 2023

राजनांदगांव । कलेक्टर  डोमन सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत योजना के अंतर्गत एक जंग टीबी के संग में उत्कृष्ट सहयोग देने के लिए  मे. राजाराम मेज प्रोडक्ट्स के सूर्यकांत गुप्ता को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके इस प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से लागू करने में सहयोगी संस्था उदयाचल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शॉल एवं श्रीफल तथा निक्षय मित्र का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने उदयाचल संस्था द्वारा किये जा रहे सेवाभावी कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान लाभार्थी को टीबी के लिए अतिरिक्त आहार के पैकेट प्रदान किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations