कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
त्वरित खबरे : धान खरीदी की तैयारी पूरी :

राजनांदगांव 29 अक्टूबर 2022।

 जिले में 1 नवम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी की पूरी तैयारी कर ली गई है। कलेक्टर  डोमन सिंह के मार्गदर्शन में धान उपार्जन केन्द्रों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर ने धान खरीदी के लिए मिलर्स एवं पीडीएस दुकानों से बारदाने की व्यवस्था करने के लिए कहा है। जिले में 85 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जायेगी। जिले में स्थापित 4 धान संग्रहण केन्द्र में भण्डारण क्षमता 2 लाख 5 हजार मिट्रिक टन है। जिसमें डोंगरगांव विकासखंड के धान संग्रहण केन्द्र सेवताटोला एवं बीजाभाठा में भण्डारण क्षमता 70-70 हजार मिट्रिक टन है। राजनांदगांव विकासखंड के धान संग्रहण केन्द्र सिंघोला में भण्डारण क्षमता 30 हजार मिट्रिक टन एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के धान संग्रहण केन्द्र कलकसा में भण्डारण क्षमता 35 हजार मिट्रिक टन है। धान उपार्जन केन्द्रों से धान के परिवहन के लिए परिवहनकर्ताओं से अनुबंध कर लिया गया है। उनके माध्यम से जिले के उपार्जन केन्द्रों से धान का परिवहन संग्रहण केन्द्रों में किया जाएगा।

जिले में राईस मिलों के पंजीयन का कार्य जारी है। आवेदन एवं पंजीयन की कार्रवाई 31 अक्टूबर 2022 तक पूर्ण कर ली जाएगी। शासन से कस्टम मिलिंग नीति प्राप्त होने पर, नीति अनुसार एवं अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण कराकर धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग की कार्रवाई की जाएगी। विपणन वर्ष 2022-23 में अनुमानित धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार राजनांदगांव जिले में अनुमानित धान खरीदी 524300 मिट्रिक टन है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations