कलेक्टर ने छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी गौठान का किया निरीक्षण
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 05 अगस्त 2022।

कलेक्टर  डोमन सिंह गत दिवस छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर  सिंह ग्राम कल्लूबंजारी के गौठान में समूह की महिलाओं से रूबरू हुए और उन्हें अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहां उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि गौठान सक्रिय रहना चाहिए और नियमित रूप से गोबर की खरीदी होते रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोडऩे के लिए कहा। उन्होंने मुर्गीपालन, बटेरपालन, बकरीपालन, मत्स्य पालन करने एवं सामुदायिक बाड़ी विकसित करने कहा।  

कलेक्टर ने कहा कि आजीविका संवर्धन के लिए गौठान योजना संचालित किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को स्थापित रोजगार निर्मित करने में मदद मिल रही है। उन्होंने समूह को गोबर खरीदी से लेकर आजीविका मिशन के तहत बहुआयामी गतिविधियों का संचालन करने के सुझाव दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से हम अपने गांव और घर में ही रहकर कई प्रकार की योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके जरिए रोजगार के साथ-साथ आमदनी का अच्छा स्रोत निर्मित कर सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम डोंगरगांव  सुनील नायक, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations