कलेक्टर के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त हुए 8 शासकीय सेवकों को शॉल, श्रीफल एवं पेंशन उपादान भुगतान आदेश देकर किया गया सम्मानित
त्वरित खबरे :

02 मार्च 2023

राजनांदगांव । कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार जिले के 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुए 8 शासकीय सेवकों को अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शॉल, श्रीफल एवं पेंशन उपादान (पीपीओ) भुगतान आदेश प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी  अभिषेक शर्मा ने बताया कि संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन डॉ. दिवाकर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति पूर्व पीपीओ, जीपीओ तत्परता से जारी किए जा रहे है। इस दौरान सेवानिवृत्त शासकीय सेवक  नंदकिशोर पुलस्त्य,  गोविन्द लाल देवांगन,  अलख राम साहू,  कंवल राम साहू, दिलीप कुमार साहू, श्रीमती अल्का साहू,  भोजराम ठाकुर एवं  रमेश कुमार यादव ने पीपीओ व जीपीओ जारी होने पर कलेक्टर  डोमन सिंह का अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कोषालय से सहायक कोषालय अधिकारी  कृतलाल साहू एवं  महेश चौरीवार,  सुशांत बेलेकर,  महेन्द्र पटेल, सीताराम साहू उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations