05 मई 2023
मोहला । कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देश पर ग्राम टाटेकसा के ग्रामीणों को भू-अर्जन की मुआवजा राशि 6 लाख 26 हजार 673 रूपए की मुआवजा राशि वितरित की गई। एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य ने बताया कि ग्राम टाटेकसा के ग्रामीणों की जमीन उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, जिसका अवार्ड पारित किया गया है। प्रभावितों को उनके रकबे के आधार पर राशि जारी कर चेक प्रदान किया गया है। यह राशि ग्राम टाटेकसा के परदेशी को 90 हजार 960 रूपए चमरू को 1 लाख 12 हजार 678 रूपए, मनबोध को 2 लाख 23 हजार 378 रूपए तथा हिरासिंह को 1 लाख 99 हजार 657 रूपए प्रदान किया गया।

Facebook Conversations