राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2022।
कलेक्टर डोमन सिंह अपने परिवार सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा माँ बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालु पदयात्रियों के लिए निर्मित सेवा पंडाल पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारी का उत्साहवर्धन करते हुए, खुद भी यात्रियों को फल और खाद्य सामग्री प्रदाय किया। उन्होंने इस दौरान मौजूद स्वास्थ्य टीम को पूरी तत्परता से यात्रियों की सहायता करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री अरूण वर्मा एवं टीम उपस्थित थी।

Facebook Conversations